झारखंड में रोटा वायरस वैक्सीन का शुभारंभ

प्रश्न-केंद्र सरकार की सहायता से अपने टीकाकरण अभियान में रोटावायरस वैक्सीन को शामिल करने वाला झारखंड देश का कौन-सा राज्य है?
(a) 8वां
(b) 10वां
(c) 11वां
(d) 12वां
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 अप्रैल, 2018 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के रोटा अवसर पर राज्य में रोटावायरस वैक्सीन का शुभारंभ किया।
  • झारखंड सरकार के टीकारण अभियान में पहली बार रोटा वायरस वैक्सीन को शामिल किया गया है।
  • साथ ही सेरम इंस्टीट्यूट पुणे में स्वदेशी तकनीक से निर्मित रोटावायरस वैक्सीन की लांचिंग करने वाला झारखंड पहला राज्य बन गया है।
  • केंद्र सरकार की सहायता से अपने टीकाकरण अभियान में रोटावायरस वैक्सीन को शामिल करने वाला झारखंड देश का 10वां राज्य है।
  • रोटावायरस वैक्सीन 0-5 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को डायरिया/दस्त से बचाव हेतु दिया जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2020 तक डायरिया को नियंत्रित करके इससे होने वाली मृत्यु को प्रति हजार 25 बच्चों तक किया जाना लक्षित है।
  • यह वैक्सीन राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों, टीकाकरण केंद्रों में और आंगन बाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
  • शिशुओं को रोटावायरस की पहली खुराक डेढ़ महीने, दूसरी खुराक ढाई महीने और तीसरी खुराक साढ़े तीन माह के होने पर (25-25 एम.एल. की खुराक तीन बार) दी जाएगी।
  • रोटावायरस एक वायरस जनित रोग है, जो छोटी आंत की परत बनाने वाली कोशिकाओं को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाता है।
  • इससे छोटे बच्चे सर्वाधिक प्रभावित होते हैं।

संबंधित लिंक
http://www.dailypioneer.com/state-editions/ranchi/rotavirus-vaccine-launch-in-jharkhand-on-april-7.html
http://www.dailypioneer.com/state-editions/ranchi/rotavirus-vaccine-launch-in-jharkhand.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/rotavirus-vaccine-launched-in-jharkhand-118040700696_1.html
https://www.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/jharkhand-becomes-first-state-to-launch-rotavirus-vaccine-5847266.html