गोल्डन मैन बुकर पुरस्कार

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध उपन्यासकार माइकल ओन्डाटेजे को उनकी किस रचना के लिए गोल्डन मैन बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) द इंग्शिल पेशेंट
(b) वुल्फ हॉल
(c) इन ए फ्री स्टेट
(d) द व्हाइट टाइगर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 जुलाई, 2018 को प्रसिद्ध कनाडाई कवि एवं उपन्यासकार माइकल ओन्डाटेजे (Michal Ondatje) के उपन्यास ‘द इंग्लिश पेशेंट’ (The English Patient) को ‘गोल्डेन मैन बुकर पुरस्कार’ नामक विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ‘द इंग्लिंश पेशेंट’ को विगत पांच दशकों में मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाला सर्वश्रेष्ठ उपन्यास घोषित किया गया।
  • इस उपन्यास को वर्ष 1992 में बैरी अन्सवर्थ के ‘सेक्रेट हंगर’ के साथ मैन बुकर पुरस्कार मिला था।
  • उल्लेखनीय है कि यह विशेष पुरस्कार मैन बुकर पुरस्कार के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गठित किया गया था।
  • इसके लिए विगत 50 वर्षों में पूर्व 51 पुरस्कृत कृतियों (पुस्तकों) के बीच एक सार्वजनिक मत तथा एक समिति के विशेषज्ञों की राय ली गई।
  • इसमें ‘‘द इंग्लिश पेशेंट’ सर्वोच्च स्थान पर रही।
  • इस दौड़ में वी.एस. नायपॉल ‘इन ए फ्री स्टेट’, सलमान रश्दी की मिडनाइट्स चिल्ड्रेन, अरुंधति रॉय की ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’, किरण देसाई की ‘द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस’ तथा अरविंद आडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ भी थी।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://themanbookerprize.com/goldenmanbooker/news/english-patient-michael-ondaatje-wins-golden-man-booker-prize
https://www.theguardian.com/books/2018/jul/09/michael-ondaatje-interview-the-english-patient-golden-booker
https://www.firstpost.com/living/michael-ondaatjes-1992-novel-the-english-patient-voted-best-book-to-ever-win-man-booker-prize-4699021.html