गडचिरोली में किताब पढ़ने का नया रिकॉर्ड

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में आयोजित किताब पढ़ने के कार्यक्रम में लगभग 7,000 लोगों ने भागीदारी की और एक नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया?
(a) महाराष्ट्र
(b) कर्नाटक
(c) राजस्थान
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 मार्च, 2018 को गडचिरोली में किताब पढ़ने के कार्यक्रम ने एक नया गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • गडचिरौली, महाराष्ट्र में आयोजित किताब पढ़ने के कार्यक्रम में लगभग 7,000 लोगों ने भागीदारी की।
  • यह कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया था।
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉडर्स के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम को देखा।
  • इस कार्यक्रम ने मई, 2017 में तुर्की द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • 18 मई, 2017 को आयोजित तुर्की में किताब पढ़ने के कार्यक्रम में 5,754 लोगों ने भाग लिया था।

संबंधित लिंक
https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/gadchiroli-book-reading-event-sets-new-guinness-world-record-1181299-2018-03-03