कैडेट एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, 2017

cadet asian wrestling championship 2017

प्रश्न-हाल ही में संपन्न कैडेट एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते और यह चैंपियनशिप कहां संपन्न हुई?
(a) स्वर्ण 5 पदक, बैंकॉक में
(b) स्वर्ण 4 पदक, मलेशिया में
(c) स्वर्ण 6 पदक, ईरान में
(d) स्वर्ण 3 पदक, कजाख्स्तान में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • गैर-व्यावसायिक कुश्ती (Amature Wrestling) के अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग, (UWW) द्वारा आयोजित कैडेट एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप बैंकॉक, थाईलैंड में संपन्न। (20-23 जुलाई, 2017)
  • UWW का मुख्यालय लुसाने, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • चैंपियनशिप की फ्री स्टाइल कुश्ती का खिताब टीम ईरान (79 अंक) ने जीत लिया।
  • भारत एवं कजाख्स्तान 72-72 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।
  • ग्रीको रोमन कुश्ती का खिताब भी टीम ईरान (87 अंक) ने जीता।
  • कजाख्स्तान (77 अंक) दूसरे, किर्गिस्तान (75 अंक) तीसरे तथा भारत (65 अंक) चौथे स्थान पर रहा।
  • महिला कुश्ती का खिताब जापान (94 अंक) ने जीता।
  • भारत (78 अंक) दूसरे तथा मंगोलिया (73 अंक) तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारतीय कुश्ती दल ने इस चैंपियनशिप में कुल 23 पदक (5 स्वर्ण, 2 रजत एवं 16 कांस्य) जीते।
  • भारतीय स्वर्ण पदक विजेता रेसलर
  • टिना, 65 किग्रा. (महिला कुश्ती)
  • अकाश दहिया, 58 किग्रा. (फ्री स्टाइल)
  • प्रवीण मलिक, 76 किग्रा. (फ्री स्टाइल)
  • अरशद, 42 किग्रा. (ग्रीकोरोमन)
  • मोहित, 85 किग्रा. (ग्रीकोरोमन)

संबंधित लिंक
https://unitedworldwrestling.org/article/iran-claims-4-freestyle-golds-on-final-day-wins-team-title-at-cadet-asian-cships
https://unitedworldwrestling.org/article/japanese-women-cap-astonishing-performance-at-cadet-asian-cships
https://unitedworldwrestling.org/article/iran-captures-gr-title-japanese-women-bag-3-golds-on-day-2-of-cadet-asian-cships
https://unitedworldwrestling.org/article/kazakhstan-iran-india-share-7-golds-on-first-day-of-asian-cadet-championships
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/indian-cadet-wrestling-team-wins-23-medals-117072401338_1.html