ऑक्सफोर्ड का पहला हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर-2017

प्रश्न-हाल ही में कौन-सा शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज का पहला ‘हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर-2017’ बना?
(a) नोटबंदी
(b) आधार
(c) योग
(d) बाहुबली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 जनवरी, 2018 को ‘आधार’ शब्द ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज का पहला ‘हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर-2017’ बना।
  • इसकी घोषणा जयपुर साहित्यिक महोत्सव में की गई।
  • आधार की पारंपरिक परिभाषा के अनुसार-वह बुनियाद जिस पर किसी वस्तु या विचार का समस्त भार टिका होता है।
  • परन्तु इस वर्ष यह शब्द सरकार द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य किए जाने की वजह से चर्चा में आया।
  • इस शब्द का अब एक और अर्थ है-समस्त भारतवासियों को सरकार द्वारा जारी 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या।
  • v  गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर को चुनने के लिए भारत सहित विश्वभर के हिंदी भाषी लोगों द्वारा सुझाव मांगे गये थे।
  • ‘आधार’ के अलावा कुछ अन्य शब्द भी हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर बनने के काफी करीब थे। वे शब्द हैं-नोटबंदी, स्वच्छ, विकास, योग तथा बाहुबली।

संबंधित लिंक
http://bit.ly/2BxEKZ4