एयरो इंडिया, 2019

प्रश्न-सैन्य विमानन प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) बंगलुरू
(b) चेन्नई
(c) हैदराबाद
(d) मुंबई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20-24 फरवरी, 2019 के मध्य येलाहांका वायु सेना केंद्र, बंगलुरू में ‘एयरो इंडिया, 2019’ का आयोजन किया जाएगा।
  • यह एयरो इंडिया का 12वां संस्करण होगा।
  • पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में सार्वजनिक एयर शो के साथ ही एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए एक प्रमुख व्यापार प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
  • इस प्रदर्शनी में एयरोस्पेस उद्योग के वैश्विक नेताओं एवं बड़े निवेशकों के साथ ही विश्व भर के विचारक शामिल होंगे।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 1996 में शुभारंभ के साथ ही एयरो इंडिया का आयोजन बंगलुरू में किया जाएगा।
  • 14-18 फरवरी, 2017 के मध्य बंगलुरू में एयरो इंडिया के 11वें संस्करण ‘एयरो इंडिया, 2017’ का आयोजन किया गया था।
  • द्विवार्षिक प्रदर्शनी एयरो इंडिया एशिया की सबसे बड़ी सैन्य विमानन प्रदर्शनी है।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1545399
https://www.livefistdefence.com/2018/09/phew-aero-india-2019-stays-in-bengaluru-feb-dates-announced.html