इसरो द्वारा दो विदेशी उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण

प्रश्न-16 सितंबर, 2018 को इसरो ने ध्रुवीय प्रक्षेपणयान पीएसएलवी-सी 42 से किस देश के दो उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया?
(a) रूस
(b) अमेरिका
(c) ब्रिटेन
(d) चेक गणराज्य
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 सितंबर, 2018 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ध्रुवीय प्रक्षेपणयान पीएसएलवी-सी 42 (PSLV-C42) से ब्रिटेन के दो उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया।
  • ब्रिटेन के इन दो उपग्रहों में नोवासार (Nova SAR) और एस 1-4 (S1-4) शामिल थे।
  • इन देानों उपग्रहों को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र सेंटर शार, श्रीहरिकोटा से रात 10 बजकर 8 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया था।
  • पीएसएलवी ने दोनों उपग्रहों को प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद कक्षा (Sun Synchronous Orbit) में स्थापित कर दिया था।
  • ये दोनों उपग्रह ब्रिटेन (UK) स्थित एसएसटीएल (SSTL : Surrey Satelite Technology Limited) से संबंधित हैं।
  • Nova SAR उपग्रह का प्रयोग वन्य मानचित्रण, भू-उपयोग और बर्फ की सतह की निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी के लिए किया जाना है।
  • जबकि एस 1-4 उपग्रह का प्रयोग संसाधन के सर्वेक्षण, पर्यावरण निगरानी, शहरी प्रबंधन और आपदा निगरानी के लिए किया जाएगा।
  • इन दोनों उपग्रहों का संचालन SSTL के Spacecraft operations Centre, गिल्ड फोर्ड, (यू.के.) से किया जाएगा।
  • यह पीएसएलवी का लगातार 42वां सफल मिशन तथा जबकि यह इसकी 44वीं उड़ान थी।
  • अब तक इसरो द्वारा 28 देशों के 239 विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जा चुका है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.isro.gov.in/update/16-sep-2018/pslv-c42-launches-2-foreign-satellites
https://www.thehindu.com/sci-tech/science/isros-pslv-c42-lifts-off-with-two-foreign-earth-observation-satellites/article24962349.ece