इंडिया रिच लिस्ट-2017

FORBES India's 100 Richest People

प्रश्न-5 अक्टूबर, 2017 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने इंडिया रिच लिस्ट-2017’ की सूची जारी की। इस सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) दिलीप शांघवी
(b) लक्ष्मी मित्तल
(c) मुकेश अंबानी
(d) शिव नाडार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2017 को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की वार्षिक सूची ‘इंडिया रिच लिस्ट’ (India Rich List)-2017 जारी की।
  • इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (RIL) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 38 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ लगातार 10वें वर्ष शीर्ष पर रहे।
  • देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
  • इसके पश्चात इस सूची में 18.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ हिंदुजा परिवार तीसरे स्थान, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 16.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान तथा पलोनजी मिस्त्री 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवे स्थान पर रहे।
  • इसके अलावा इस सूची में अन्य प्रमुख लोगों में गोदरेज परिवार (14.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) छठवें, एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नाडार (13.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) सातवें, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार बिड़ला (12.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आठवें स्थान पर रहे।
  • दवा बनाने वाली प्रमुख कंपनी सनफार्मा के प्रमुख दिलीप सांधवी 12.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में नौवें स्थान पर रहे जबकि वह गत वर्ष दूसरे स्थान पर थे।
  • अडाणी पोर्ट एंड सेज के गौतम अडाणी 11 बिलियन संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर रहे जबकि आचार्य बालकृष्ण 6.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपति के साथ 19वें स्थान पर रहे।
  • जिंदल समूह की सावित्री जिंदल महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर जबकि सूची में सोलहवें स्थान पर रहीं।
  • इस सूची में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा सबसे युवा (39 वर्ष, 99वां स्थान) तथा एलकेम लेबोरेटरी के सम्प्रदा सिंह (99 वर्ष, 33 वां स्थान) सबसे वृद्ध व्यक्ति रहे।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/india-billionaires/list/
http://zeenews.india.com/hindi/india/mukesh-ambani-again-tops-indias-100-richest-people-list-of-forbes/344745