आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Czech Republic Athletics Continental Cup

प्रश्न-हाल ही में संपन्न आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
(a)  रंजीत माहेश्वरी
(b) अरपिंदर सिंह
(c)  नीरज चोपड़ा
(d) अंकित शर्मा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • एथलेटिक्स प्रतियोगिता आईएएएफ कांटिनेंटल कप, 2018 (IAAF Continental Cup, 2018) ओस्ट्रावा, चेक गणराज्य में संपन्न। (8-9 सितंबर, 2018)
  • इस प्रतियोगिता में त्रिकूद (Triple Jump) स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने कांस्य पदक (16.59 मीटर) जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
  • आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
  • अरपिंदर सिंह ने इस प्रतियोगिता में एशिया-पैसिफिक टीम का प्रतिनिधित्व किया।
  • इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अमेरिका के मौजूद ओलंपिक और विश्व-चैपिंयन क्रिश्चियन टेलर (17.59 मीटर) ने जीता और रजत पदक बुर्किना फासो के ह्यूज फैब्रिस जैगों (17.02 मीटर) ने जीता।
  • कार्ता में संपन्न एशियाई खेलों में अरपिंदर ने स्वर्ण पदक जीता था।
  • इस प्रतियोगिता में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा 80.24 मीटर भाला फेंककर छठें स्थान पर रहे।
  • वर्ष 2010 से पूर्व आईएएएफ कांटिनेंटल कप को आईएएएफ विश्व कप के नाम से जाना जाता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/iaaf-continental-cup-arpinder-singh-medal-neeraj-chopra-5347564/