अबूधाबी ग्रैंड प्रिक्स

ABU DHABI GRAND PRIX 2016

प्रश्न-फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप 2016 का खिताब किसने जीता?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) निको रॉसबर्ग
(c) डेनियल रिकॉर्डो
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • फॉर्मूला वन सत्र 2016 की 21वीं एवं अंतिम रेस, यास मरीना सर्किट (आबूधावी, यूएई) में संपन्न। (25 से 27 नवंबर, 2016)
  • विजेता-मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन
  • इस सत्र में सर्वाधिक रेस लुईस हैमिल्टन (10) ने जीती हैं किंतु अंकों के आधार पर निको रॉसबर्ग को विश्व चैंपियनशिप का खिताब प्रदान किया गया।
  • सत्र 2016 में 9 रेसें जीतने वाले मर्सिडीज टीम के जर्मन चालक निको रॉसबर्ग ने कुल 385 अंक प्राप्त कर अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • टीमों की अंक तालिका में मर्सिडीज ने 765 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • इस जीत के बाद निको रॉसबर्ग ने अपने रेसिंग कैरियर से संन्यास लेने की घोषणा की। (2 दिसंबर, 2016)

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.formula1.com/en/results.html/2016/races/957/abu-dhabi.html
https://www.yasmarinacircuit.com/en/formula-1/yas-on-f1
http://www.bbc.com/sport/formula1/38123465
http://www.usatoday.com/story/sports/motor/formula1/2016/11/27/rosberg-wins-formula-one-title-for-1st-time-hamilton-2nd/94509924/
http://www.formula1.com/en/latest/headlines/2016/12/rosberg-announces-his-retirement-from-f1-racing.html