अपनी बात

वर्तमान समय में इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन की प्रवृत्ति का विकास हुआ है। विभिन्न संस्थान ऑनलाइन कक्षाएं भी चला रही हैं। इससे इन्टरनेट की बढ़ती उपयोगिता सिद्ध होती है। इसी बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए ई-दृटि (https://www.edristi.in/) वेबसाइट का प्रारंभ किया गया, जहां पाठक प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी महत्त्वपूर्ण सम-सामयिक अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

वेबसाइट के महत्त्वपूर्ण भाग
ई-दृष्टि का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग सामयिक अध्ययन सामग्री के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में संभावित प्रश्न का प्रस्तुतीकरण है, जो कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यन्त लाभकारी है।
इसका दूसरा सबसे महत्त्वपूर्ण भाग सामयिक विषयों के साथ उनके प्रामाणिक स्रोतों (वेबसाइटों) के लिंक को उपलब्ध कराना है। इन लिंक के माध्यम से पाठक किसी भी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खबर, रिपोर्ट, पुरस्कार, खेल, विज्ञान, विभिन्न योजनाओं, इत्यादि संबंधी आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर सम्पूर्ण जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

पाठकों के प्रति उत्तरदायित्व
ई-दृष्टि पर प्रस्तुत गुणवत्तापरक इन सामग्रियों को गहन जांच प्रक्रिया के बाद ही प्रकाशित किया जाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि पाठकों को केवल परीक्षोपयोगी तथ्य ही प्रस्तुत किए जाएं जिससे कि उनके मूल्यवान समय की भी बचत हो। यदि पाठकों को कहीं भी कोई त्रुटि प्रतीत हो तो वे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें सूचित कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में तत्काल त्रुटि-सुधार किया जाएगा। परीक्षार्थियों को त्रुटि-रहित सामग्री देना हमारी प्रथम प्राथमिकता है।