अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार-2018

The Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel 2018

प्रश्न-8 अक्टूबर, 2018 को वर्ष 2018 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) रिचर्ड एच. थेलर एवं ओसन मिचेल
(b) बिलियम डी. नॉरधौस एवं पॉल एम. रोमर
(c) जॉन टिनबर्गेन एवं पॉल एवम. रोमर
(d) एंगलस डेयटन एवं विलियम डी. नॉरधौस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2018 को ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज’ द्वारा वर्ष 2018 के अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी. नॉरधौस (William D. Nordhaus) एवं पॉल एम. रोमर (Paul M. Romer) को प्रदान किया जायेगा।
  • इन्हें यह पुरस्कार समष्टि आर्थिक नवाचार में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को और तकनीकी नवाचार को एकीकृत करने के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि स्वेरिजेस रिक्सबैंक (Sveriges RiksBank) जो स्वीडन का केंद्रीय बैंक है, ने वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में ‘आर्थिक विज्ञान’ में पुरस्कार की स्थापना की थी।
  • वर्ष 1969 में अर्थशास्त्र का पहला नोबेल पुरस्कार रन्नार फ्रिश्च (Rannar Feisch) और जॉन टिनबर्गेन (Jan Tinbergen) को प्रदान किया गया था।
  • इलिनार ओस्ट्राम (Elinor Ostrom) वर्ष 2009 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
  • ज्ञातव्य है कि है गत वर्ष यह पुरस्कार प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/prizes/economics/2018/summary/