अग्नि-IV का सफल परीक्षण

Agni-IV missile successfully test fired

प्रश्न-2 जनवरी, 2016 को नाभिकीय सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-IV’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (व्हीलर द्वीप) से सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया। इसकी मारक क्षमता है-
(a) 3000 किमी.
(b) 2500 किमी.
(c) 4000 किमी.
(d) 3500 किमी.
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 जनवरी, 2016 को नाभिकीय सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-IV’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया।
  • ‘अग्नि-IV’ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता 4000 किमी. है।
  • ‘अग्नि-IV’ मिसाइल का सफल परीक्षण भारतीय थल सेना की ‘सामरिक बल कमान’ (SFC) द्वारा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों के तकनीकी पर्यवेक्षण के अधीन किया गया।
  • यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा डिजाइन तथा निर्मित है।
  • 20 मीटर लंबी और 17 टन वजनी ‘अग्नि-IV’ एक द्विचरणीय मिसाइल है।
  • यह अपने साथ 1,000 किग्रा. का युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 9 नवंबर, 2015 को इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

संबंधित तथ्य
http://www.thehindu.com/news/national/Agni-IV-missile-successfully-test-fired/article16977450.ece
http://indiatoday.intoday.in/story/agni-iv-agni-v-ballistic-missile-launch-test-fire-successful-odisha-nukes/1/847631.html