अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक, 2018

U.S. Chamber International IP Index

प्रश्न-8 फरवरी, 2018 को यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी सेंटर द्वारा जारी 6वें अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक, 2018 में भारत का स्थान है-
(a) 42वां
(b) 44वां
(c) 46वां
(d) 35वां
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 फरवरी, 2018 को यू.एस. चैंबर ऑफ कॉमर्स के ग्लोबल इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी सेंटर द्वारा 6वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक, 2018 (International IP Index, 2018) का प्रकाशन किया गया।
  • इस वर्ष के सूचकांक की थीम- ‘सृजन’ (Create) है।
  • इस सूचकांक को बनाने के लिए 40 संकेतकों को 8 श्रेणियों में बांटा गया और देशों द्वारा प्रत्येक श्रेणी में अर्जित अंकों के आधार पर मुख्य सूचकांक को बनाया गया है।
  • इस सूचकांक में 50 देशों को शामिल किया गया है,जबकि गतवर्ष इस सूचकांक में 45 देश थे।
  • इस वर्ष सूचकांक में पांच नए देशों (अर्थव्यवस्थाओं) – कोस्टारिका, आयरलैंड, जॉर्डन, मोरक्को और नीदरलैंड्स को शामिल किया गया है।
  • प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले देश एवं उनके अंक
    1. यूएसए-37.98
    2. यूके-37.97
    3. स्वीडन-30.99
    4. फ़्रांस- 36.74
    5. जर्मनी-36.54
    6. आयरलैंड-35.98
    7. नीदरलैंड्स-35.33
    8. जापान-34.58
    9. सिंगापुर-33.45
    10. स्विट्ज़रलैंड-33.42
  • अंतिम पांच स्थान प्राप्त करने वाले देश एवं उनके अंक-
    50. वेनेजुएला-6.85
    49. अल्जीरिया-9.53
    48. मिस्र -10.10
    47. पाकिस्तान-10.41
    46. अर्जेंटीना-11.55
  • अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक, 2018 में भारत 12.03 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है।
  • जबकि गत वर्ष भारत इस सूचकांक में 43वें स्थान पर था।
  • ब्रिक्स देशों में चीन 25वें, रूस-29 वें, ब्राजील-33 वें तथा द. अफ्रीका 39 वें स्थान पर है।

संबंधित लिंक
http://www.theglobalipcenter.com/wp-content/uploads/2018/02/GIPC_IP_Index_2018_ExecSummary.pdf
http://www.theglobalipcenter.com/ipindex2018/
http://www.theglobalipcenter.com/wp-content/uploads/2018/02/GIPC_IP_Index_2018.pdf
http://www.thehindu.com/business/india-ranked-44th-of-50-countries-in-intellectual-property-index/article22693819.ece