अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2017

2017 International DUBLIN Literary Award

प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2017 किसे प्रदान करने की घोषणा की गई?
(a) मिय क्यूटो
(b) डेनियल हॉन
(c) जोस एडुअर्डो
(d) ऐने एनराइट
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2017 को डबलिन सिटी काउंसिल द्वारा अंतरराष्ट्रीय डबलिन साहित्य पुरस्कार 2017 की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष के विजेता हैं- जोस एडुअर्डो एगुअलुसा (अंगोला)।
  • एगुअलुसा को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘ए जेनरल थियरी ऑफ ऑब्लिवियन’ (A General Theory of Oblivion) के लिए प्रदान किया जा रहा है।
  • यह उपन्यास मूलतः पुर्तगाली भाषा में है जो कि डेनियल हॉन द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित की गई थी।
  • इस पुरस्कार का प्रायोजन डबलिन सिटी काउंसिल द्वारा किया जाता है। यह पुरस्कार अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित एक एकल उपन्यास के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार (पुरस्कार राशि एक लाख यूरो) है।
  • इस उपन्यास की मुख्य किरदार अंगोला की एक लड़की ‘लूडो’ है, जो अंगोला के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपार्टमेंट में स्वयं को ही कैद कर लेती है।
  • इस पुरस्कार के लिए अल्पसूची बद्ध अन्य प्रमुख उपन्यास-
  • कन्फेशन ऑफ द लायनेस-मिया क्यूटो
  • ‘द ग्रीन रोड’-ऐने एनराइट
  • ‘द स्टोरी ऑफ माई टीथ’-वैलेरिया लुइसेल्ली
  • ‘ए होल लाइफ’-रॉबर्ट सीतहेलर

संबंधित लिंक
http://www.dublinliteraryaward.ie/news/the-2017-winner-is-announced/
http://www.dublinliteraryaward.ie/2017-shortlist/