एन इकोनॉमी फॉर द 99%

An economy for the 99%

प्रश्न-हाल ही में ऑक्सफेम (Oxfam) इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट ‘एन इकोनॉमी फॉर द 99%’ के अनुसार-
(1) भारत का 58% धन देश के महज 1% लोगों के पास है।
(2) दिलीप सांघवी, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से कथन असत्य हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य’

  • 16 जनवरी, 2017 को लंदन (ऑक्सफोर्ड) स्थित गैर सरकारी संगठन ऑक्सफेम इंटरनेशनल (Oxfam International) द्वारा वैश्विक असमानता पर 99% प्रतिशत लोगों के लिए अर्थव्यवस्था (An economy for the 99%) नाम से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
  • ऑक्सफेम ने प्रस्तुत रिपोर्ट के माध्यम से अर्थव्यवस्था में बढ़ती असमानता तथा उसके समाधान पर अध्ययन प्रस्तुत किया है।
  • यह रिपोर्ट क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) की वैश्विक सम्पदा डाटा बुक-2016 (Global Wealth Data Book-2016) तथा फोर्ब्स (forbes) की अरबपतियों की वार्षिक सूची के आधार पर तैयार की गई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की आधी गरीब आबादी के पास जितनी सम्पत्ति है, उतनी संपत्ति केवल 8 व्यक्तियों के पास है।
  • विश्व के इन 8 व्यक्तियों के पास 3.6 अरब जनसंख्या के बराबर संपत्ति है।
  • इनकी सूची निम्न है-
    1. बिल गेट्स (अमेरिका): माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक-75 बिलियन डॉलर
    2. एमेंसियो आर्टेगा (स्पेन): जारा के मालिक-67 बिलियन डॉलर
    3. वारेन बफेट (अमेरिका): बर्कशायर हैथवे के सीईओ-60.8 बिलियन डॉलर
    4. कॉर्लोस स्लिम हेलु (मेक्सिको): ग्रुपो कारसो के मालिक-50 बिलियन डॉलर
    5. जेफ बिजोस (अमेरिका): अमेजन के संस्थापक-45.2 बिलियन डॉलर
    6. मार्क जुकरबर्ग (अमेरिका): फेसबुक के सह-संस्थापक-44.6 बिलियन डॉलर
    7. लैरी इलिसन (अमेरिका): ओरैकल के सह-संस्थापक-43.6 बिलियन डॉलर
    8. माइकल ब्लूमबर्ग (अमेरिका): ब्लूमबर्ग के संस्थापक-40.0 बिलियन डॉलर
  • भारत के बारे में
  • भारत की कुल सम्पति 3.1 ट्रिलियन डॉलर (68 लाख करोड़ रुपये) है, इसमें से 58% संपत्ति देश के महज 1% लोगों के पास है।
  • देश के 57 अरबपतियों के पास 216 अरब डॉलर (14 खरब) की सम्पत्ति है। इतनी सम्पत्ति देश की 70% आबादी के पास है।
    देश के अमीरों की सूची-
    1. मुकेश अंबानी-19.3 बिलियन डॉलर
    2. दिलीप सांघवी-16.7 बिलियन डॉलर
    3. अजीम प्रेमजी-15.0 बिलियन डॉलर
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1988 से वर्ष 2011 के बीच विश्व के गरीब 10% लोगों की आय 65 डॉलर/व्यक्ति (3 डॉलर प्रतिवर्ष से कम ) बढ़ी है, जबकि इसी अवधि के दौरान विश्व के सबसे अमीर 1% लोगों की आय 11,800 डॉलर/व्यक्ति की दर से बढ़ी है जो पिछली आय की अपेक्षा लगभग 182 गुना है।
  • वर्ष 2015 में विश्व के आधी आबादी (3.6 अरब) के पास जितनी सम्पत्ति थी उतनी केवल 62 लोगों के पास, जबकि वर्ष 2010 में 388 लोगों के पास थी।
  • यह आंकड़ा वर्ष 2016 में 8 पहुंच गया है, जो यह इंगित करता है कि आय-असमानता तेजी से बढ़ रही है।

संबंधित लिंक
https://www.oxfam.org/en/research/economy-99
https://www.oxfam.org/sites/www.oxfam.org/files/file_attachments/bp-economy-for-99-percent-160117-en.pdf
https://www.oxfam.org/sites/www.oxfam.org/files/file_attachments/bp-economy-for-99-percent-160117-en.pdf
http://www.forbes.com/billionaires/list/